ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 162
जब भाविनभाई और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि अजगर के सिर पर गहरी चोट है। अक्सर ऐसे केस में सांप कुछ ही मिनटों में दम तोड़ देता है। यहां भी हालात खराब थे।अजगर बेहोश था, उसकी सांसें लगभग खत्म थीं, लेकिन भाविनभाई ने वो किया, जो आम लोग सोच भी नहीं सकते। उन्होंने अजगर को CPR देना शुरू किया। हां, आपने सही पढ़ा...CPR. ये सब गांव वाले सांस रोके देखते रहे. ये ऐसा पल था कि जैसे खेत किसी फिल्म के सीन में बदल गया हो। अचानक अजगर ने हल्का सा मूव किया और पूरा माहौल बदल गया (python saved with CPR)
करीब कुछ मिनटों की लगातार कोशिशों के बाद अजगर के शरीर में हलचल दिखी। पहले उसकी त्वचा में कंपन, फिर हल्की सी हरकत और फिर एक लंबी आवाज...इसका मतलब अजगर की सांस लौट आई थी। गांव में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, वन विभाग की टीम भी दंग रह गई। इसके बाद टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ अजगर को सुरक्षित उठाया, उसकी चोट का निरीक्षण किया और फिर गहरे जंगल में उसे छोड़ा, ताकि वह बिना खतरे के अपनी प्राकृतिक जगह पर लौट सके। कई लोग कहते हैं कि सांपों के लिए CPR देने का ऐसा मामला बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए यह रेस्क्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन