Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय, अब ड्रम और बोतल में नहीं मिलेगा, गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल, सोना, फर्टिलाइजर... पीएम मोदी की सलाह मानी तो कितनी हो सकती है देश की बचत?

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : गर्भवती के सिरप पीते ही मुंह में आया ‘मांस जैसा टुकड़ा’, सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 160

Share:

गर्भवती के सिरप पीते ही मुंह में आया ‘मांस जैसा टुकड़ा’, सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप

शहर की एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से मिले कैल्शियम सिरप में संदिग्ध मांस जैसा पदार्थ मिलने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो बीती रात वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला बीती रात उजागर हुआ है। शहर की एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से मिले कैल्शियम सिरप में संदिग्ध मांस जैसा पदार्थ मिलने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो बीती रात वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित महिला आठ माह की गर्भवती है और नियमित जांच के लिए देवपुरी स्थित सरकारी अस्पताल आती है। उसके अनुसार दोपहर के भोजन के बाद जब उसने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया गया कैल्शियम सिरप सेवन किया, तो उसे मुंह में कोई सख्त वस्तु महसूस हुई। घबराकर बाहर निकाला गया वह टुकड़ा उसकी आशंका को और बढ़ा गया। महिला ने इसे मांस जैसा बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है।

महिला ने बताया कि यह वही सिरप है, जो जिले के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से दिया जाता है। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बेहद व्यथित है और लगातार घबराहट का अनुभव कर रही है।

इधर, महिला के पति कृष्णा साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल द्वारा दिए गए दोनों सिरप की बोतलों में संदिग्ध पदार्थ पाया गया। एक बोतल घर पर खोली गई, जबकि दूसरी अस्पताल में स्टाफ के सामने। दोनों में एक जैसे टुकड़े मिलने से परिवार हैरान है। साहू ने दवा निर्मात्री कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और राज्यपाल को लिखित शिकायत भेजी है तथा कठोर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग भी इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब मामले की जांच में जुट गया है और सिरप के नमूने परीक्षण हेतु भेजे जाने की जानकारी मिली है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts