ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बस्तर: बस्तर का दशहरा पूरे देश में ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां मनाया जाने वाला दशहरे का पर्व 75 दिनों तक चलता है. ये दशहरा रस्मों की वजह से विशेष हो जाता है. विदेश से भी लोग इस दशहरे में होने वाले रस्मों को देखने के लिए आते हैं. इस दशहरे में अपनाई जाने वाली रस्में काफी आकर्षित होती है. आकर्षित होने के साथ साथ बस्तर दशहरा में निभाई जाने वाली रस्में अनोखी हैं.
बस्तर दशहरा की अवधि में कई वर्षों से हो रहा बदलाव: बस्तर दशहरे की अवधि में हर साल बदलाव देखने को मिलता है. आम तौर पर यह दशहरा 75 दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन बीते दो साल से इसमें परिवर्तन देखने को मिल रहा है. साल 2023 में बस्तर दशहरा 75 दिनों के बजाय 107 तक मनाया गया था. इस साल यह दशहरा 75 दिनों की जगह पर 77 दिनों तक मनाया जाएगा. बस्तर दशहरे की शुरुआत पाठजात्रा रस्म के साथ हो चुकी है.
बस्तर दशहरा के अवधि में बदलाव की वजह जानिए: बस्तर दशहरा की अवधि में क्यों बदलाव हुआ है. इसे जानने के लिए ईटीवी भारत ने दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी से बात की है. उन्होंने बातचीत में बस्तर दहशरे की अवधि में बदलाव को लेकर जानकारी दी है. हर साल नक्षत्र के अनुसार बस्तर दशहरा में 2 दिन की कमी बेसी होती है. जिसके कारण वनमास आ जाता है. इस साल 2024 में 77 दिनों तक इसीलिए मनाया जा रहा है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन