Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

सूचना

: पहले एफआईआर में देरी फिर जांच में लापरवाही,  किसी का दबाव या यह आदत है पुलिस की

Share:

बिलासपुर, 22 मई 2025।

पूरा मामला पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के मुख्य मार्ग का है। फरियादी गिरीश पांडे के घर पर चोरी हुई 7 जनवरी 2024 घटना दिन ही उन्होंने लिखित आवेदन संबंधित थाना तारबहार में दिया। 11 जनवरी को एफआईआर दर्ज हुई।

अज्ञात चोरों के खिलाफ जैसी परंपरा है। ऐसे मामलों में जिसका नुकसान होता है जानकारियां जिसे जांच कहां जाता है वही एकत्र करता है। लिहाजा गिरीश पांडे ने यहां वहां के सीसीटीवी खंगाले उनका कहना है कि पूरा मामला राजा होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला। वे बताते हैं कि कैमरे में श्याम कश्यप, शिशिर कश्यप को मकान से सामान उठाकर ले जाते हुए और सड़क पर फेंकते हुए देखा गया। 

आवेदक ने चार-पांच गवाह भी ढूंढ़ डाले पर पुलिस ने केवल दो गवाहों का बयान लिया घटना दिनांक से लगभग 12 महीने बाद दिनांक 21 दिसंबर 2024 को तारबहार टी आई ने गिरीश पांडे को एक पत्र जारी किया और कहा कि घटना संबंध में साक्ष्य, सबूत, कैमरा फुटेज हो तो पेश करो। पत्र में यह भी कहा गया कि गवाह नवीन पटेल और विनय सिंह के कथन जिसमें 7 जनवरी की सुबह शाम कश्यप, शिरीष कश्यप एवं तीन-चार अन्य लोग के घुसने का कथन है।

स्पष्ट समझ में आता है कि आवेदक ने घटना के चश्मदीद गवाह प्रस्तुत किए हैं और राजा होटल के सीसी टीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड होने की बात कही है। डिजिटल साक्ष्य कैमरे की रिकॉर्डिंग समय पर प्राप्त करना पुलिस की जिम्मेदारी थी। जिस श्याम कश्यप नाम के व्यक्ति को गवाहों ने समान उठाते फेंकते देखा वो एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। पूर्व में निगम चुनाव भी लड़ चुका है। ऐसे में पुलिस की जांच का ढीलापन रवैया संदेह पैदा करता है की यह जानबूझकर किया गया। 

गिरीश पांडे ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बिलासपुर पुलिस अधीक्षक, और आईजी जोन के पास भी लिखित गुहार लगाई। जिस तरह जांच हुई है पूरा मामला इस और जाता दिख रहा है कि पहले कैमरे की रिकॉर्डिंग खत्म होने दो और फिर गवाहों को दबाव में लाओ और अंत में शिकायतकर्ता पर ही संदेह पैदा करो।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts