ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 240
ABN EXPRESS NEWS 24x7
आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगने के बाद 2 मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ करेगा कार्यवाही ?
बिलासपुर – विगत कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य विभाग कि कर्मचारी द्वारा बड़ी लापरवाही देखने को मिला है. जिसमे की कोटा क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मे टीका लगने के बाद 2 बच्चों की मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि कुल 7 बच्चों को टीका लगाया गया था. जिसमें से अब तक 2 बच्चों की जान जा चुकी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बाकी पांच बच्चों को ऑब्जरवेशन के लिए सी. एच. सी में भर्ती किया गया है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साध लिया है.
गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटैता कोरी पारा मे आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगाने से डेढ़ माह एवं 2 दिन के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. और कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई. आम जनता के बीच इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है कि यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा है जिसके वजह से दो बच्चों की जान चली गई.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन