Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कट गये 16000 राशन कार्डधारकों के नाम.. लिस्ट में कही आपका नाम तो नहीं?.. जानें क्या है वजह

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 210

Share:

इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि सत्यापन के दौरान कोई फर्जी राशन कार्ड नहीं पाए गए हैं। (Ration Card Cancellation Status) नाम काटे जाने का कारण पात्रता से जुड़ी शर्तें हैं।

दुर्ग जिले में एक लाख से अधिक राशन कार्डों में खामियों की सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य विभाग को सत्यापन के निर्देश दिए थे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि जिले में लगभग 16 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए हैं।

भटक रहें है राशन कार्डधारक

इन दिनों खाद्य विभाग के कार्यालयों में ऐसे हितग्राहियों की भीड़ देखी जा रही है, जिनके नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण आधार और ई-केवाईसी अपडेट न होना, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, अथवा पलायन कर अन्य शहरों में बस जाना है। कई मामलों में पिछले माह का राशन नहीं मिलने के कारण हितग्राही अब नाम जुड़वाने के लिए भटक रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि यदि परिवार के किसी एक सदस्य का भी केवाईसी अपडेट नहीं है, तो पूरे परिवार को राशन से वंचित किया जा रहा है।

क्यों काटे गये नाम?

इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि सत्यापन के दौरान कोई फर्जी राशन कार्ड नहीं पाए गए हैं।  नाम काटे जाने का कारण पात्रता से जुड़ी शर्तें हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी ई-केवाईसी अपडेट नहीं थी, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो पलायन कर चुके हैं, या फिर जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है अथवा जिनका जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से ऊपर है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी हितग्राही को लगता है कि वह पात्र है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी अपडेट कराकर खाद्यान्न योजना का लाभ पुनः प्राप्त कर सकता है। जिला प्रशासन द्वारा उचित मूल्य दुकानों और समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को आधार और ई-केवाईसी समय पर अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts