Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : 7 करोड़ का धान खा गए चूहे-दीमक! : संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब.... ?

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 256

Share:

7 करोड़ का धान खा गए चूहे-दीमक! : संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब, अधिकारी बोले- प्रदेश में बाकी जगहों से हमारे जिले की स्थिति बेहतर

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चूहे, दीमक व कीड़ों ने सात करोड़ रुपये का धान खा लिया, यह सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही हो, लेकिन यही दावा जिले के विपणन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। दरअसल संग्रहण केंद्रों में रखा गया 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। डीएमओ अभिषेक मिश्रा का कहना है कि मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा नुकसान के कारण धान की कमी आई है। पूरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में हमारे जिले की स्थिति बेहतर है।

7 करोड़ का धान खा गए चूहे-दीमक! : संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब, अधिकारी बोले- प्रदेश में बाकी जगहों से हमारे जिले की स्थिति बेहतर

पूरा मामला कवर्धा जिले का है, जहां वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का भंडारण किया गया था।
जिले के दो संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा और बघर्रा में कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान रखा गया था। जब धान के उठाव के बाद मिलान किया गया तो इन दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसमें अकेले बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र से 22 हजार क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सुनियोजित तरीके से हेराफेरी का आरोप

गड़बड़ी को लेकर बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र के प्रभारी के खिलाफ उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रभारी ने उपार्जन केंद्र के जिम्मेदारों के साथ मिलकर धान की फर्जी आवक-जावक दर्शाया, डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाए, मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई और संग्रहण केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से बार-बार छेड़छाड़ कर सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की। वहीं बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में लगभग 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

अधिकारी बोले- प्रदेश में बाकी जगह से हमारे जिले की स्थिति बेहतर

इस मामले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने कहा, संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को हटा दिया गया है। जो धान की कमी सामने आई है वह मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा नुकसान के कारण हुई है। पूरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में हमारे जिले की स्थिति बेहतर है।

मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी : खाद्य

पूरे मामले की जांच कर रहे सहायक जिला खाद्य अधिकारी का कहना है कि शिकायत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा प्रभारी के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई है। अंतिम निष्कर्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts