ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 160
ये इश्क नहीं आसां, एक आग का दरिया और डूब कर जाना है… सच्चे प्यार में पड़ा शख्स हर बंधन से मुक्त होकर केवल अपने साथी के साथ जीना-मरना चाहता है। इस चाहत के बीच यदि कोई आता है , तो वो अंजाम की चिंता छोड़ ऐसा कदम उठा लेता है, जो हीर-रांझा, लैला-मजनू, शीरी-फरहाद की तरह उसे भी अमर प्रेम कहानी की फेहरिस्त में शामिल कर लेता है। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से सामने आया है। जहां एक लड़की के अपने प्रेमी की लाश के साथ शादी कर ली है। दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक लड़की एक युवक से प्यार करती थी। फैमिली को पता चला तो विरोध में आ गए , प्रेमी को हिदायत देने लगे. फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। लड़की को पता चला तो वह बदहवास हालत में प्रेमी की लाश के पास पहुंची। शव के साथ खुद को हल्दी लगाई और फिर प्रेमी के अंगुली से खुद के माथे पर सिंदूर लगाया और शादी कर ली , यह देख मौजूद लोग फफक पड़े , लड़की ने प्रेमी के घर में ही रहने का फैसला कर लिया है ।
दूसरी जाति का था प्रेमी इसलिए लड़की के परिजनों ने की हत्या ... इस कहानी की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की के प्रेमी की हत्या उसके परिवार वालों ही की थी। दरअसल लड़की जिस युवक से प्यार करती थी, वो दूसरी जाति का था। लड़की के घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उस लड़के की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। लड़की के परिजनों ने की बेरहमी से हत्या दरअसल नांदेड की रहने वाली आंचल सक्षम ताटे नामक युवक से प्यार करती थी। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि सक्षम दूसरी जाति का था। ऐसे में आंचल के पिता-भाई ने सक्षम की हत्या कर दी। दोनों ने पहले सक्षम को बेरहमी से पीटा, फिर सिर में गोली मारी दी, इतना ही नहीं बाद में उसके सिर को पत्थर से भी कुचल दिया। आचल ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “सक्षम कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था और उसके बाद से उसे मेरे परिवार की ओर से लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। उन्होंने कहा, “गुरुवार शाम क़रीब 5:45 बजे परिवार ने सक्षम को जाल में फँसाया और उस पर हमला कर दिया ।
6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गजानन बालाजीराव मामीलवाड़, साहिल मामीलवाड़, हिमेश मामीलवाड़, जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमेश लाखे और वेदांत कुंदेकर शामिल हैं।
Tags :
क्राइम न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन