Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: नाखूनों की देखभाल कैसे करें, नाखूनों को सुंदर कैसे बनाएं

Admin / Sun, Sep 15, 2024 / Post views : 256

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

नाखूनों की देखभाल कैसे करें, नाखूनों को सुंदर कैसे बनाएं

आपने अपने बड़ो से नाखूनों को साफ रखने के लिए डांट तो ज़रुर खाई होगी और बचपन मे शिक्षक को भी कहते सुना होगा कि नाखूनों को साफ रखना चाहिए क्योंकि इसका सीधा संबंध हमारी भलाई के लिए ही होता है क्योंकि हमारे नाखून दिन भर मे कई चीज़ों के संपर्क मे आते हैं इसलिए उनकी देखभाल करना बहुत ज़रुरी होता है। इतना ही नही नाखून आपके हाथों की सुन्दरता की पहचान होते हैं। हम सुंदर दिखने वअपने आप को निखारने के लिये कई प्रकार से कोशिश करते हैं। और शायद करना भी चाहिए। सुंदर दिखना कोई गलत बात नही है।लोग उसी इसांन की तरफ झुकते हैं जो खुद का अच्छे से ख्याल रखते हैं।
Tips to keep your Nails Strong and Beautiful- सुंदर और मजबूत नाखून रखने के उपाय, नाखूनों की देखभाल कैसे करें
नाखून जो हमेशा हर काम में आगे आते हैं। एवं हमेशा इनका नुकसान भी ज्यादा होता है, गंदे हो जाते है क्योंकि रोज़ कपडें धोना, बर्तन करना, घर की साफ सफाई इन सभी कामो को करने में हमारे नाखून रूखे पड़ जाते हैं।इनकी चमक एवं खूबसूरती मानो खत्म हो जाती है। (How to take care of Nails) इनकी सुदंरता को बरकरार रखने के लिये हम कुछ घरेलू उपाय कर सकते है।

1. नाखूनों की देखभाल के लिए हाथों को अच्छे से धोए उनमे गंदगी ना जमने दें

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नाखूनों को साफ रखने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप हाथों को बार-बार धोएं। उनमे मैल जमा न होने दें। इससे ना केवल उनमे पनपने वाले बैक्टिरिया खत्म होते हैं बल्कि आपके नाखून हमेशा साफ और सुंदर दिखेंगे। हल्का गुनगुना पानी ज्यादा असर करता है। पंरतु याद रहे बहुत ठंडा या बहुत गरम पानी आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है।  
2. Nail Care Tips in Hindi – नाखूनों की मसाज करें
How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नाखूनों को साफ रखने के लिए आप नारियल या आरंडी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, आरडीं का तेल जितना बालो के लिये फायेदेमंद होता है उतना ही हमारे नाखूनो को भी फायदा पहुँचाता है आप अगर रोजाना पाँच से दस मिनट अपने नाखूनो की मसाज तेल से करते हैं तो इससे उनका रूखापन कम होगा।

3. नाखूनों की देखभाल के लिए नाखूनों को समय – समय पर काटें

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें   अगर आप इन्हे समय पर नही काटते तो ये टेड़े मेड़े बढ़ने लगते हैं और इसका सामने वाले पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए नाखूनों को समय-समय पर काटना चाहिए और उन्हे सही आकार भी देना चाहिए।

4. नाखूनों की देखभाल के लिए लोकल नेलपेंट के उपयोग से बचे

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें बाजार में हजारो तरह के नेलपेंट आते हैं लेकिन हम सस्ता देखकर कोई सा भी नेलपेंट ले लेते हैं।इस तरह के नेलपेंट हमारे नाखूनो को कड़ा बना देते हैं जिससे नाखून टूट जाते हैं। हम आपको यही सलाह देना चाहते हैं जितना हो सके अच्छी कपंनी का नेलपेंट खरीदे और उसका उपयोग करें। ये आपके नाखूनो को नुकसान नही पहुँचाएगा।
नेलपेंट लगाने का सही तरीका होता है नेलपेंट लगाने के बाद उस पर एक कोड पारदर्शी नेलपेंट का ज़रुर लगाएं इससे आपकी नेलपॉलिश अधिक समय तक टिकेगी। आप जो नेलपेंट रिमूवर इस्तेमाल करती हैं वो भी आपके नाखून टूटने का कारण बनते है। इसलिए अच्छे ब्रांड का ही रिमूवर इस्तेमाल करें।
5. नाखूनों की देखभाल के लिए खाने – पीने का रखें ध्यान
How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें हम यहां वहां तो खर्च कर देते हैं लेकिन जो हमारे फायदे का होता है वो हमे कम ही पसंद आता है। मजबूत नाखूनों के लिए आपके भोजन में विटामिन बी, ई, फाइबर, प्रोटीन और खनीज भरपूर मात्रा मे होना चाहिए और रोज़ाना एक हरी सब्जी ज़रुर खाएं इसके साथ फल व दालें इनका अच्छा स्रोत है।
कैल्शियम की कमी के कारण भी नाखून टूटते हैं। इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन जैसे दही, उबले अंडे आदि का सेवन करें।
6. नाखूनों की देखभाल के लिए नमक के पानी से नाखूनों को साफ करें
How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नमक आपके नाखूनों के लिए बहुत उपयोगी है इसलिए इन्हे नमक के पानी से साफ करें। चार से पांच चम्मच नमक को एक लीटर पानी मे डालें और अच्छे से मिला लें फिर 15 से 20 मिनट तक इसमे अपने हाथों को भिगो कर रखें। इसके बाद हाथों को सुखा लें और इन पर ग्लिसरीन लगा दें।

7. नाखूनों की देखभाल के लिए नींबू का करें इस्तेमाल

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नींबू जितना उपयोगी आपके शरीर के लिए है उतना ही फायदेमंद आपके नाखूनों के लिए है। जब भी आप नींबू को इस्तेमाल करें तब उसके छिल्के को फेंके नही बल्की उसका भी इस्तेमाल करें। छिल्के से अपने नाखूनों को स्क्रब करें और जब वह सूख जाए तो इन्हे धो लें।
8. नाखूनों की देखभाल के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल
How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गुलाबजल, ग्लिसरीन और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का मिश्रण बना कर इस्तेमाल करें। 40 मी.ली. गुलाबजल मे 10 ग्राम ग्लिसरीन और 50 मी.ली. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को मिलाएं। फिर रुई की मदद से अपने नाखूनों पर लगाएं। थोड़ी देर तक इसे स्क्रब  कर के छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।

9. नाखूनों की देखभाल के लिए घर पर ही मैनीक्यौर करे

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें अपने घर पर भी मैनीक्यौर कर सकते है। इससे हाथो और नाखूनो में बहुत फायदा होता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक टप में गरम पानी डालिये, उसमे थोड़ा सा नमक,एक शैम्पू का पाऊच, एक ढक्कन हाइड्रोजन डालिये फिर उसको मिला के उसमें अपने हाथो को डाल दिजिये। पानी को अपने अनुसार गर्म करें। ज्यादा तेज गर्म बिलकुल ना करे। फिर नेल्स साफ करने बाले टूल्स का उपयोग कर नेल्स को साफ कर ले। 20 मिनिट तक पानी में हाथ रखें। फिर बाहर निकाल लिजिये। अब आपके सुदंर एवं खुबसूरत हाथों में नेलपेंट लगाये। आपके सुदंर एव साफ हाथों से आपके व्यक्तित्व का परिचय होता है। इसलिये स्वच्छ रहे, सुदंर दिखे।

10. Nails kaise badhaye – जिलैटिन से बढ़ाएं नाखून

How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें अगर आपको लंबे नाखून पसंद हैं। तो आप जिलैटिन का प्रयोग कर सकते हैं। नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए जिलैटिन बहुत ही असरदार होता है। आप इसका प्रयोग नेलपेंट लगाने से पहले बेस की तरह भी कर सकते हैं। इससे आपके नेल काफी जल्दी बढ़ते हैं।
  • नाखूनों की देखभाल के लिए नाखूनों को फंगस से बचाएं
How to take care of Nails - नाखूनों की देखभाल कैसे करें नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हे फंगस से बचाना भी बहुत ज़रुरी है। इसके लिए निम्न सावधानियों का उपयोग करें। नाखूनों को भी रोग रहित, गुलाबी और चमकीला होना चाहिए। मुड़े-तुड़े अथवा कटे-फटे नाखून देखने में तो भद्दे लगते ही हैं, साथ ही इनसे पूरे हाथ अथवा पैर की सुंदरता भी खराब हो जाती है। इसलिए इन्हें कई रोगों जैसे नाखूनों का फंगस इन्फेक्शन चोट, दबाव आदि से बचाना जरूरी है। नाखूनों में यदि एक बार रोग घर कर जाए तो इलाज के बावजूद उनके ठीक होने में समय लगता है। इसलिए घरेलू महिलाओं को अपने नाखूनों की देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है नाखूनों मे दाद अथवा फंगस लगने के कारण-
  • ज्यादा समय तक अपने हाथों को पानी मे साबुन या पॉडर मे ना रखें। कपड़े, बर्तन धोने के बाद अपने हाथों को साफ और सूखे कपड़ें से पोछ लें जिससे उनकी नमी दूर हो सके।
  • अपने नाखूनों को बार-बार नेल पॉलिश और नेल रिमूवर के प्रयोग से बचाएं। क्योंकि इनमें उपस्थित रासायनिक पदार्थ नाखूनों की कड़ी सतह को कमजोर कर देता है। अतः पॉलिश और रिमूवर का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून ना टूटे तो नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें ब्लेड से न काटकर सिर्फ नेलकटर और फाइलर का इस्तेमाल करें। नाखूनों को मुँह से कभी भी नहीं काटना चाहिए। इससे फंगस संक्रमण फैलता है।
  • बारिश के मौसम में अक्सर सड़क पर चलते हुए रास्ते में कीचड़ और गंदा पानी मिलता है। जिससे पैरों के संपर्क में आने वाली गंदगी त्वचा और नाखून में संक्रमण और एलर्जी पैदा कर सकती हैं।
  • नाखूनों का पेडिक्योरिंग और मैनिक्योरिंग कराते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इनमें नाखूनों पर दबाव दिया जाता है। और इन्हे काटा भी जाता है। इस कारण नाखूनों की सतह फटने या छिलने से इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts