ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 254
ABN EXPRESS NEWS 24x7
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की एक बार फिर सादगी देखने को मिली है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने रास्ते में काफिला रुकवाकर अमरूद खरीदा है। उन्होंने अमरूद वाली अम्मा को पैसे देकर अमरूद लिए। इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोमवार को सीएम मोहन यादव उज्जैन से इंदौर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें भाद्र मास का अमरूद पसंद आ गया। जिसके चलते उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया और गाड़ी से नीचे उतरकर सीधे अमरूद के ठेले पर पहुंचा।
जहां उन्होंने अमरूद बेच रही बहन को पैसे देकर अमरूद खरीदे। सीएम ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- बहन के निश्छल प्रेम ने अमरूद की मिठास को और भी बढ़ा दिया है… बहनों के चेहरे पर ये मुस्कान और जीवन में अमरूद सी मिठास बनी रहे, यही मेरा प्रयास भी है और शुभकामनाएं भी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन