Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: पिता का शव दो टुकड़े करने में अड़े बेटे

Share:

ABN Express News 24x7

 ताल लिधौरा गांव में 85 वर्षीय ध्यानी सिंह घोष की मौत के बाद दो बेटों के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। बड़ा बेटा किशन सिंह शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग संस्कार करने पर अड़ा रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

  • अंतिम संस्कार को लेकर दो बेटों में विवाद।

  • बड़ा बेटा शव के दो टुकड़े करना चाहता था।

  • पांच घंटे तक शव घर के बाहर पड़ा रहा।

पिता की मौत के बाद उनके दो बेटों के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ा पिता के शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गया। इस विवाद के बीच शव 5 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। शव के टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की जिद जतारा में रविवार सुबह पांच बजे ध्यानी सिंह का निधन हुआ था। जिसके बाद बेटे किशन सिंह घोष और दामोदर घोष के बीच पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दोनों बेटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशन सिंह जिद पर अड़ा रहा। 5 घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव इस दौरान बुजुर्ग का शव करीब पांच घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। परिवार का विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने जतारा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं थे। शव काटने पर अड़ा था बेटा किशन सिंह अपने पिता का शव काटकर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने पर अड़ा था, जिसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और समझाइश देकर अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न कराया। गांव में इस तरह के विवाद से ग्रामीण भी हैरान थे। बुजुर्ग की मौत के बाद हुए इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप से आखिरकार दोनों भाइयों ने समझौता किया और अपने पिता का अंतिम संस्कार एक साथ किया।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts