ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 154
दमोह का नरभक्षी गुड्डा पटेल ने अपनी पत्नी की हत्या कर भी खून पिया था। अब भरत विश्वकर्मा की हत्या सरेआम कर दी है।छत्तरपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव के लिए यह पहली घटना है। लोगों ने पहली बार अपनी आंखों से एक नरभक्षी को देखा है। गांव के लोग शोर मचाते रहे, पत्थर फेंकते रहे, मगर राक्षस गुड्डा भरत विश्वकर्मा के सिर पर हथौड़ा मारता रहा है। लोगों के सामने ही वह खोपड़ी से निकालकर मांस खा रहा था। खून पी रहा था। भीड़ बढ़ी तो खेतों की तरफ भागा है।
गुड्डा इंसान के रूप में राक्षस था। उसे इंसानी खून की लत लगी थी। गांव में अलग थलग रहने वाले गुड्डा के बारे में ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। घटना आने के बाद गांव के लोगों ने बताया कि करीब दो दशक पहले गुड्डा ने अपनी पत्नी की हत्या भी निर्मम तरीके से कर दी थी। गांव के लोग बताते हैं कि गुड्डा ने अपनी पत्नी का भी खून पिया था।
पत्नी की हत्या के आरोप में गुड्डा पटेल जेल में सजा काट रहा था। करीब दो साल पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से वह गांव में ही अकेले रहता था। एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबकी शादी हो गई है। गांव में ही बेटा अलग रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। गुड्डा पटेल से परिवार का कोई लगाव नहीं था।
गुड्डा पटेल गांव में रहता था। गांव के लोगों का कहना है कि वह सनकी है। इसलिए गांव वाले उससे बात नहीं करते थे। सभी लोग उससे डरते थे। अब घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। उस दृश्य को देखकर लोग अब तक सहमे हुए हैं।
लोगों ने बताया कि भाई दूज के दिन गुड्डा अपने घर के बाहर बैठा था, तभी भरत विश्वकर्मा अपनी बाइक से निकला। इसी बीच गुड्डा ने उसके पीछे से सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे वह मीन पर गिर गया। इसके बाद गुड्डा ने उसके सिर पर हथौड़ा मारना शुरू कर दिया। साथ ही वह उसका मांस भी खाता दिख रहा है।
वहीं, ग्रामीण जब उसके करीब जाने लगे तो वह डराने लगा। साथ ही उन्हें हथौड़े से मारने की कोशिश कर रहा था। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद गुड्डा पटेल को पकड़ा गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, उसने ऐसा क्यों किया।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन