ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 120
घटना 26-27 अप्रैल की दरम्यानी रात की है। पीड़ित युवक कमला नगर का रहने वाला है और अपने दोस्तों के साथ नादरा बस स्टैंड पर चाय पी रहा था। तभी 'गुट्टू उर्फ पिस्टल' नाम का बदमाश वहां पहुंचा और बातों में उलझाकर युवक को अपनी कार में बैठा लिया। कार के अंदर पहले से ही प्रेम थापा, रोहित पवार और एक नाबालिग मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोहित पवार हाल ही में हत्या के एक मामले मेंजमानत पर बाहरआया है। उसकी तलाश पीड़ित के दोस्त अनिकेत से थी, जिससे उसका पुराना विवाद चल रहा था। जब पीड़ित ने अनिकेत के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसे रास्ते भर पीटा और छोला-करोंद होते हुए जंगल ले गए।
बदमाशों ने युवक को पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया था। बेदम होने तक उसे पीटा गया और फिर अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसके चेहरे पर पेशाब की गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
अवधेश सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी (हनुमानगंज)
हनुमानगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खुद ही इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब उनके खिलाफसबसे बड़ा सबूतबन गया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम होते बदमाशों और रंजिश के नाम पर बढ़ती दरिंदगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन