Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: MP के सिर सजा ‘सोयाप्रदेश’ का ताज: सोयाबीन उत्पादन में फिर बना नंबर वन, महाराष्ट्र और राजस्थान को छोड़ा पीछे

Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 268

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 भोपाल। सोयाबीन उत्पादन में अपनी बादशाहत साबित करते हुएमध्य प्रदेश ने एक बार फिर से “सोयाप्रदेश” का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए एमपी ने देश में सोयाबीन उत्पादन में पहला स्थान हासिल कर लिया है।  भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 41.92% है। राज्य ने 2022-23 के मुकाबले अपने सोयाबीन उत्पादन को और भी बढ़ाया है, जो अब 6675 हजार मैट्रिक टन तक पहुंच गया है। पिछले साल, राज्य का उत्पादन 6332 हजार मैट्रिक टन था, जिससे इस साल के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। महाराष्ट्र को पीछे छोड़ पहली बार फिर शीर्ष पर 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर था, लेकिन 2023-24 में मध्यप्रदेश ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ, मध्यप्रदेश ने न केवल अपनी कृषि शक्ति को साबित किया है, बल्कि राज्य के किसानों के समर्पण और मेहनत का भी सम्मान किया है। “सोयाप्रदेश” का ताज हासिल करना राज्य के कृषि विभाग, किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र में और भी प्रगति की उम्मीद जगाता है।

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को दी बधाई

सोयाबीन में नंबर वन बनने पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान भाइयों की मेहनत रंग लाई है। उनकी मेहनत का फल है कि हम सोया उत्पाद में नंबर वन हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश कृषि क्षेत्र में लगातार तरक्की की है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts