Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मध्यप्रदेश :- सतना न्यूज : भटकती आत्मा के शक में अपनी ही बहू को लात-घूंसों से पीटा, मैहर में झाड़फूंक के नाम पर पार की दरिंदगी...

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 122

Share:

मैहर जिले के अमरपाटन में अंधविश्वास के चलते एक महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने झाड़फूंक के नाम पर बेरहमी से पीट दिया। 'भटकती आत्मा' के शक में हुई इस मारपीट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मैहर: एमपी में मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां में चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को भूत भगाने के नाम पर बुरी तरह पीट दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पीड़ित महिला के पति के सामने हुआ। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीमार रहती थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक फरियादी रामफल लोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी अक्सर बीमार रहती थी। उनके ही रिश्तेदार गया लोनी ने दावा किया कि वह झाड़फूंक के जरिए उसे ठीक कर देगा। 29 मार्च की सुबह करीब 11 बजे जब दंपत्ति गया लोनी के घर पहुंचे, तो आरोपी ने इलाज के नाम पर महिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सत्यम लोनी और बिटिला लोनी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि बिटिला ने महिला को पकड़ लिया और गया व सत्यम ने उस पर अंधाधुंध वार किए। बीच-बचाव करने आए रामकांत और रामजस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

मौत के बाद भटकती आत्मा की भ्रांति

मामले की जड़ में गहरा अंधविश्वास छिपा है। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के अनुसार, गया प्रसाद लोनी के परिवार में हाल ही में किसी का देहांत हुआ था। इसके बाद परिवार में यह भ्रांति फैल गई कि मृतक की आत्मा भटक रही है और वह किसी को परेशान कर रही है। इसी शक और अंधविश्वास के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई।

पुलिस ने किया NCR दर्ज

पीड़ित महिला के शरीर पर हाथ, पैर और पीठ में चोट के निशान हैं, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमरपाटन में कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों कीब शिकायतों की जांच कर रही है। साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts