Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मध्य प्रदेश :- खरगोन न्यूज : 'फिल्म में काम करने गई थी और यह क्या कर लिया', मोनालिसा की शादी से गुस्से में दादी, घर पर पसरा सन्नाटा..

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 145

Share:

मोनालिसा की शादी से उसके घर पर सन्नाटा पसरा है। दादी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि वह हमें बताती तो हम कोई ठीक-ठाक व्यक्ति ढूंढ कर दे देते।

खरगोन: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के उसके बॉयफ्रेंड से केरल में शादी कर लेने के बाद खरगोन जिले का महेश्वर में उसके घर मुर्दनी सी छाई हुई है। जहां पिता और चाचा अब किसी का मोबाइल फोन अटेंड नहीं कर रहे हैं, वहीं घर पर अन्य परिजन उसके बारे में बात करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वीडियो नहीं बनाने की ताकीद की।

आक्रोशित हो रहे हैं परिवार

मोनालिसा कि फरमान खान से केरल में हिंदू मंदिर में शादी और विवाह के रजिस्ट्रेशन के बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैली थी। कल देर रात महेश्वर स्थित उसके घर पहुंचे खबर नवीसों को परिवार के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। आज पत्रकारों ने वहां जाकर पाया कि दादी प्रमिला घर के बाहर खाट पर मायूस सी बैठी हुई है। घर के फाटक अंदर से बंद थे ।

गुस्से से लाल थीं दादी

दादी भी इस बारे में बात नहीं करना चाहती। आसपास के घरों की महिलाएं व बालिकाएं भी दुखी और नाराज दिखाई दी। वे अपने समाज के अलावा अन्य समाज के व्यक्ति से मोनालिसा के विवाह से हैरान परेशान प्रतीत हुईं। दादी ने बताया कि मोनालिसा के पिता केरल से वापस लौट रहे हैं और चाचा कहीं बाहर गए हुए हैं। मोनालिसा की मां चने काटने गई हुई थी।

वह बताती तो हम ढूंढ देते

उन्होंने कहा कि मोना फिल्म में काम करने गई थी और यह क्या कर लिया । यदि वह शादी ही करना चाहती थी तो हमें बताती ,समाज से कोई ठीक-ठाक व्यक्ति ढूंढ कर कर देते।

मोनालिसा से संपर्क नहीं

दादी ने बताया कि बुधवार सवेरे मोनालिसा से बात हुई थी उसके बाद से संपर्क नहीं हुआ। मोनालिसा के पिता जय सिंह केरल के पुलिस थाने गए थे लेकिन वहां से भगा दिया गया। उन्होंने बताया कि मोनालिसा के पिता को केवल हिंदी आती थी, वह दूसरी भाषा में बात नहीं कर पा रहा था। थाने में मोनालिसा से बात की तो उसने वापस आने से इनकार कर दिया।

परिवार के इज्जत का ख्याल रखती

आज पड़ोस के लोगों ने भी तभी जुबान से कहा कि कम से कम परिवार की इज्जत का ख्याल करना था। हालांकि मोनालिसा का कहना है कि परिवार के लोग बुआ के लड़के से शादी करवा रहे थे।

गौरतलब है कि प्रयागराज में मोनालिसा को देखकर उसे अपनी फिल्म में काम देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे बगावत नहीं , लव जिहाद बताया था। उन्होंने आज फिर से सोशल मीडिया पर आते हुए कहा कि उन्हें सर तन से जुदा किए जाने की धमकी प्राप्त हो रही है। उन्होंने आगे लिखा कि पीएफआई ने जाल बनाकर मोनालिसा का लव जिहाद करवाया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts