Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मध्यप्रदेश :- उज्जैन न्यूज : बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, पुलिस ने बताया-वह रेपिस्ट है! गिरफ्तारी के डर से रतलाम में घोड़ी छोड़ भागा आरोपी...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 138

Share:

शादी वाले घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन के घर के लिए बारात लेकर निकल चुका था, लेकिन तभी पुलिस के एक फोन ने शादी की सारी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। पुलिस ने दुल्हन के परिजन को बताया कि दूल्हा रेपिस्ट है, एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था, वह प्रेग्नेंट है...इसके बाद शादी को रोक दिया गया, उधर दूल्हा बीच बारात से फरार हो गया...

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की रस्में पूरी होने से ठीक पहले दूल्हे के काली करतूत का कच्चा चिट्ठा खुल गया। बड़नगर की शिक्षक कॉलोनी निवासी अभिषेक सेन की बारात रतलाम पहुंची ही थी। दुल्हन के घर पहुंचने के ठीक पहले पुलिस की एक सूचना ने खुशियों के माहौल को सन्नाटे में बदल दिया।


एसिड पीकर पीड़िता ने दी जान देने की कोशिश


मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी अभिषेक की शादी से तीन दिन पहले, यानी 6 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाली 15 साल की नाबालिग ने एसिड पीकर खुदकुशी की कोशिश की। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 अप्रैल को जब डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की, तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

मामले को ऐसे समझें


  • आरोपी अभिषेक सेन की रतलाम पहुंची थी

  • शादी के लिए बारात निकल चुकी थी

  • पुलिस ने दुल्हन पक्ष के घर लगाया फोन

  • बताया, होने वाला दूल्हा दुष्कर्मी है

  • नाबालिग से रेप किया था, 3 महीने की गर्भवती

  • आरोपी ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था

  • पुलिस ने पार्षद की मदद से शादी रुकवाई

  • आरोपी दूल्हा बारात से ही फरार हो गया


बीती 5 जनवरी को किया था दुष्कर्म


जानकारी अनुसार, पीड़ित किशोरी ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसमें 5 जनवरी को जब वह घर पर अकेली थी, तब अभिषेक ने घर में घुसकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जैसे ही पीड़िता को अभिषेक की शादी की खबर लगी, वह टूट गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस और पार्षद ने रुकवाई शादी


बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने तत्परता दिखाते हुए रतलाम में दुल्हन पक्ष से संपर्क किया। पुलिस और स्थानीय पार्षद के समझाने के बाद दुल्हन के परिवार ने शादी रोकने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही, दूल्हा फरार हो गया


इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि, दूल्हे को जैसे ही उसके दुष्कर्म मामले में खुद के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी लगी तो वह बारात से गायब हो गया। परिजन भी उसके बारे में जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts