Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

सिद्धारमैया को रखना है CM या डीके शिवकुमार को देनी है कमान, केरल के बाद अब यहां दुविधा में कांग्रेस हाई कमान

सरकारी स्कूल में पढ़ाई, 6 जिलों के एसपी, संयुक्त राष्ट्र पदक, कौन हैं IPS अरुणदेव गौतम जो बने छत्तीसगढ़ के नए DGP...

गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय, अब ड्रम और बोतल में नहीं मिलेगा, गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल, सोना, फर्टिलाइजर... पीएम मोदी की सलाह मानी तो कितनी हो सकती है देश की बचत?

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

सूचना

मध्य प्रदेश न्यूज़ : नशे में होश खो बैठे ये भाजपा नेता, पांच लोगों के ऊपर चढ़ा दी गाड़ी, एक बच्चे की मौत, उसके आगे जो हुआ…

Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 212

Share:

मप्र के मुरैना में भाजयुमो नेता की कार से कुचलकर दो लोगों की मौत

 मुरैना :-भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 11 वर्षीय एक बालक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना मुरैना जिले के पोर्सा क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया

पुलिस ने शनिवार को बताया कि कार चला रहे दीपेंद्र भदौरिया को घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। वह भाजयुमो के पोर्सा शहर मंडल अध्यक्ष हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पोर्सा से जोतई की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोगों को कुचल दिया।

नशे में था आरोपी-पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रवि भदौरिया ने बताया कि हादसे में रामदत्त राठौर (65) और अर्नव उर्फ अन्नू लश्कर (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के संभागीय मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां आधी रात के बाद उनकी मौत हो गई।

मौके पर अफरातफरी मच गई

उन्होंने बताया कि कमलेश राठौर, गिरराज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया था लेकिन वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि बाद में उसे शनिवार तड़के फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जाएगा और अंतिम संस्कार के लिए शव पोर्सा लाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई तथा गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts