Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मध्यप्रदेश इंदौर न्यूज : इंदौर में बेटी की सगाई टूटी तो महिला ने 15000 रुपए देकर लड़के के भाई की कार में लगवाई आग, दोनों गिरफ्तार...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 161

Share:

इंदौर के विजयनगर पुलिस ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। महिला ने बेटी की सगाई टूटने के बाद फरियादी कपिल चौहान के कार में आग लगवाई थी।

इंदौर: विजयनगर पुलिस ने एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी एक कार में आग लगने की घटना को लेकर हुई है। बताया जा रहा है कि कार में आग लगाने की साजिश महिला ने रची थी। महिला इस बात को लेकर नाराज थी कि उसका रिश्ता टूट गया था। रिश्ता टूटने के बाद उसके एक युवक को हायर की और कार में आग लगवा दी।


घर के बाहर खड़ी कार में लगी थी आग

दरअसल इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कपिल चौहान ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने आग लगा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आग लगाते हुए एक अज्ञात आरोपी दिखा। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अजय चौहान के रूप में हुई। उसे देवास से गिरफ्तार किया गया है।

महिला मनीषा अग्रवाल गिरफ्तार

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी युवक एक मनीषा अग्रवाल नाम की महिला के संपर्क में है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मनीषा ने ही युवक को 15000 रुपए कार में आग लगाने के लिए दिए थे। आरोपी अजय ने कार में आग लगाने के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। दोनों के बीच मोबाइल पर चैटिंग हुई थी, वह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटी की सगाई टूटने के बाद लगवाई आग

  • इंदौर पुलिस ने मनीष अग्रवाल और अजय चौहान को किया गिरफ्तार

  • महिला मनीषा अग्रवाल ने लगवाई थी फरियादी की कार में आग

  • कार में आग लगाने के लिए दिए 15000 रुपए

  • बेटी की सगाई टूटने से नाराज थी महिला



सगाई टूटने से थी नाराज

इंदौर पुलिस के अनुसार महिला अपनी बेटी की सगाई टूटने की वजह से नाराज थी। पीड़ित के कपिल के छोटे भाई के साथ महिला की बेटी की शादी तय थी। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, आरोपी अजय का पैर टूट गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts