ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Sun, Sep 22, 2024 / Post views : 227
ABN EXPRESS NEWS 24x7
Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है।
Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। जाते-जाते मानसून एक बार फिर अपना दम दिखा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिन से बारिश न होने से फिर एक बार उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी है। दिन भर कड़ी धूप के चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
पिछले तीन दिन की तरह शुक्रवार को भी दिन भर कड़ी धूप रही। इससे एक ओर जहां बाहर निकलने में लोगों के पसीने छूटते रहे तो दूसरी ओर घर के अंदर उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन