Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: मुगेली ll पथरिया विकासखण्ड मुख्यालय में जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल कराटे टूर्नामेंट का आयोजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

Admin / Sun, Oct 13, 2024 / Post views : 354

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य "खेलो छत्तीसगढ़ ग्रामीण युवा कराटे गेम्स 2024" के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था, जो 25 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, खिलाड़ियों की मांग पर उन्होंने तत्काल खिलाड़ियों को कराते मैट प्रदान किए जाने के लिए, संबंधित अधिकारियों को मंच स्थल पर ही निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2000 में पहली बार छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन नामक संस्था का पहला अतित्थय स्वीकारने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ था, तब से लेकर आज तक बिल्हा विधानसभा में हुए कराते खेल से लगातार जुड़े रहे हैं ।। विशिष्ट अतिथियों में  पंकज वर्मा (पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा), मनीष साहू (सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत पथरिया), रिंकू सिंह ठाकुर (जनपद अध्यक्ष), एवं नेमश साहू, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कु.अंजलि गिरी राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी, अनूराधा गिरी गोस्वामी राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत एस मिश्र, के साथ-साथ बिलासपुर जिले के कराटे यूनियन के जिला अध्यक्ष राज कपूर गेंडारे उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंगेली जिले के लोरमी पथरिया एवं मुंगेली विकासखंड से लगभग 25 स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। वे इस कराटे प्रशिक्षण एवं चयन में उत्सुकता से हिस्सा ले रहे थे। मुख्य आयोजक बहोरन वर्मा, जिला अध्यक्ष मुंगेली जिला कराटे संघ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में चुनने के लिए था, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा की कला में निपुण बनाना भी था। इस आयोजन में मुख्यतः मुंगेली जिले के लोरमी, मुंगेली, और पथरिया विकासखण्ड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनका चयन आगामी "खेलो छत्तीसगढ़ ग्रामीण युवा कराटे गेम्स 2024" के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर विशेष अतिथियों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ उन्हें खेल और आत्मरक्षा के महत्व को समझाया। समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts