Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मध्यप्रदेश :- दतिया न्यूज : दतिया में सरपंच पति का मुंह किया काला, जूतों की माला पहनाई और जुलूस निकाला, भतीजे पर लड़की भगाने का है आरोप

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 136

Share:

दतिया के उनाव कस्बे में सरपंच पति के साथ मारपीट हुई है। साथ ही जूतों की माला पहनाई है। सरपंच के भतीजे पर लड़की भगाने का आरोप है। हालांकि लड़की का कहना है कि मैं अपनी मर्जी से गई थी।

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में सरपंच के पति को पीटा गया है। साथ ही मुंह काला करके जुलूस निकाला गया है। इसके साथ ही आरोपियों ने जूते की माला पहनाई है। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।


सरपंच पति को जमकर पीटा

पूरा मामला उनाव कस्बा का है। ग्राम पंचायत के सरपंच के अधेड़ उम्र पति को पहले लात घूसों से जमकर पीटा गया। मारपीट करने से मन नहीं भरा तो अधेड़ का मुंह काला किया गया। यही नहीं, अधेड़ के गले में जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस में निकाला गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा है।

गांव की युवती से भाग गया था सरपंच का भतीजा

आरोप है कि सरपंच का भतीजा जो खुद सरपंची करता है। वह गांव की एक विवाहिता युवती के साथ भाग गया। इसी बात से लड़की के परिजन नाराज हैं। हालांकि रविवार को युवती वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

19 मार्च को हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, कस्बा उनाव निवासी 21 वर्षीय युवती 19 मार्च को घर से चली गई। युवती की 20 फरवरी को ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई और वहां से लौटने के बाद वापस ससुराल नहीं गई।

सरपंच के भतीजे से प्रेम प्रसंग

युवती का सरपंच किरन वर्मा के भतीजे विशाल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 19 मार्च को युवती घर से बिना बताए चली गई। परिजन का कहना है कि सरपंच का भतीजा विशाल लड़की को भगा ले गया। रविवार दोपहर युवती के परिजन सरपंच के घर पहुंचे और सरपंच के पति लक्ष्मण वर्मा के साथ लात घूसों से मारपीट की। इसके बाद मुंह पर कालिख पोती गई। कालिख पोतने के बाद लक्ष्मण को जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। आगे लक्ष्मण, पीछे लड़की के परिजन और अन्य ग्रामीण चल रहे थे।

आरोपियों को पुलिस ने खदेड़ा

खबर दतिया पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मण के गले से जूतों और चप्पलों की माला उतारी। वहीं जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा। हालांकि सरपंच और उसके जेठ ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई। शाम को लड़की भी वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts