Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: ढाका से 199 पैसेंजर्स को लेकर दिल्ली आया एयर इंडिया का स्पेशल विमान, यात्री बोले- सामान्य हो रहे हालात

Admin / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 432

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
AIR PASSENGERS OF BANGLDESH REACHED INDIA :बांग्लादेश में चल रही अशांति के बीच, एयर इंडिया ने मंगलवार देर रात (6 अगस्त) ढाका से दिल्ली के लिए एक विशेष चार्टर उड़ान संचालित की जो बुधवार सुबह दिल्ली पहुंची. 199 यात्रियों और 6 शिशुओं को लेकर दिल्ली पहुंचे विमान के यात्रियों ने बताया कि बांग्लादेश में अब हालात समान्य हो रहे है और भारतीयों को वहां किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.

नई दिल्ली : बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक अशांति के बीच, एयर इंडिया ने कल देर रात (6 अगस्त) ढाका से दिल्ली के लिए एक विशेष चार्टर उड़ान संचालित की. सूत्रों के अनुसार, यह उड़ान आज सुबह (7 अगस्त) 199 यात्रियों और 6 शिशुओं के साथ दिल्ली पहुंची. एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा, "कल देर रात ढाका हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बावजूद एयर इंडिया ने अल्प सूचना पर एक विशेष चार्टर उड़ान संचालित की. इसने ढाका से दिल्ली के लिए 199 यात्रियों और 6 शिशुओं को लायाा गया और आज सुबह दिल्ली में उतरा.

Air India बुधवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी 2 दैनिक उड़ानें संचालित करेगी. मंगलवार शाम को, एयर इंडिया ने कहा कि वह दिल्ली-ढाका-दिल्ली सेक्टर पर अपनी शाम की उड़ानें AI237/238 संचालित करेगी.वहीं इस विमान से दिल्ली पहुंचे यात्रियों से बात की गई तो ज्यादातर यात्रियों ने बांग्लादेश में अब हालात समान्य होने की बात कही. कहा 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वहां हालात समान्य हो रहे है.

बता दें कि बांग्लादेश अस्थिर राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है. 5 अगस्त को बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग करने वाले छात्रों द्वारा मुख्य रूप से किए गए विरोध प्रदर्शन, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गए. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा देने और देश छोड़ने के एक दिन बाद, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अंतरिम प्रशासन के गठन के लिए देश की संसद को भंग करने की घोषणा की.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है. बांग्लादेश के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव जॉयनल आबेदीन ने यह घोषणा की. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख की नियुक्ति के बारे में निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों के बीच हुई बैठक में लिया गया.

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की तीनों सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर राष्ट्रीय संसद को भंग कर दिया गया. इसमें आगे कहा गया है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है.

बयान में कहा गया है कि 1 जुलाई से 5 अगस्त तक छात्र आंदोलन और विभिन्न मामलों में हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिनमें से कई को पहले ही रिहा किया जा चुका है. सोमवार को एक बयान में राष्ट्रपति की प्रेस टीम ने कहा कि शहाबुद्दीन की अगुवाई में हुई बैठक में खालिदा जिया को तुरंत रिहा करने का "सर्वसम्मति से फैसला" लिया गया. राष्ट्रपति के बयान में कहा गया कि बैठक में छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने का भी फैसला किया गया है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts