Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: Delhi New CM: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी? ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं, केजरीवाल की भरोसेमंद; क्या करते हैं पति

Admin / Tue, Sep 17, 2024 / Post views : 220

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 Delhi New CM Atishi: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक  आतिशी केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल थीं और उनके पास एजुकेशन, पीडब्ल्यूडी जैसे 13 अहम पोर्टफोलियो थे. आतिशी को केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है. कौन हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी Atishi | Celebrating my sister's birthday - with the whole family! And with some cake on her face #sister #birthday #familytime | Instagram आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ. उनके माता-पिता दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं (Atishi Mother Father). पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम तृप्ता सिंह है. आतिश पहले अपना पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ लिखा करती थीं. उनके नाम के पीछे भी दिलचस्प कहानी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे और दोनों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘मार्लेना’ जोड़ा. क्यों नाम से हटाया ‘मार्लेना’ आतिशी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया, ताकि यह भ्रम ना फैले कि वह ईसाई हैं. विपक्षी इसको मुद्दा बना रहे थे. कहां से पढ़ीं है आतिशी? (Atishi Marlena Education) आतिशी (Atishi Education) की शुरुआती पढ़ाई लिखाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री हासिल की. फिर चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं और वहां से उन्होंने दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल की. आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के साथ ही इसके साथ जुड़ी हैं. साल 2013 में जब पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो ड्राफ्ट करने के लिए कमेटी बनाई तो आतिशी को भी उसमें जगह मिली. उन्होंने खासकर स्कूलों के लिए नीतियां बनाई और उसको धरातल भी उतारा. कैसे हुई राजनीति में एंट्री? (Atishi Marlena Political Career) आतिशी साल 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया और बाद में एक्टिव पॉलिटिक्स में उतरी. कालकाजी से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की मेंबर भी हैं. वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उतरीं लेकिन बीजेपी के नेता गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा. Praveen Singh – Sambhaavnaa कौन हैं आतिशी के पति (Who is Atishi Marlena Husband) पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वालीं आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है. प्रवीण एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं. वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए हैं. प्रवीण सिंह आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं और फिर आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है. उन्होंने करीब 8 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. भारत और अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में भी काम किया. इसके बाद सोशल सर्विस में उतर गए. वह सार्वजनिक तौर पर बहुत कम ही नजर आते हैं. कितनी संपत्ति की मालकिन हैं आतिशी? (Atishi Marlena Net Worth) साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी ने जो चुनावी हलफनामा दिया था उसके मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है. जिसमें उनके पति की आय भी शामिल है. उन्होंने तमाम फाइनेंशियल फर्म्स में पैसे डिपॉजिट कर रखे हैं. एफडी भी ली है.आतिशी ने 2019 में बताया था कि उनके पास कार और ज्वेलरी जैसी कोई संपत्ति नहीं है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts