Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए NASA का क्या है प्लान, जानें अपडेट

Admin / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 380

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

नासा के अधिकारियों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अभी भी थ्रस्टर डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन स्टारलाइनर या बोइंग के प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स का उपयोग करने के बारे में निर्णय अभी भी लंबित है.

नई दिल्ली: भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती की वापसी में काफी देरी हो रही है. ये दोनों लंबे समय से वापसी का इंतजार कर रहे हैं. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे 60 दिनों से अधिक का समय हो चुका है. इस मिशन के तहत दोनों को 8 दिनों के लिए आईएसएस में रहना था. लेकिन थ्रस्टर की खराबी सामने आने के कारण इनकी वापसी में देरी हो रही है.

क्या है नासा का प्लान

नासा अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि नासा को अगस्त के अंत तक यह निर्णय लेना है कि क्या दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को बोइंग के स्टारलाइनर से पृथ्वी पर वापस लाया जाए, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक ले गया था या उन्हें स्पेसएक्स यान से घर लाया जाए.
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए नासा प्लान बी पर भी काम कर रही है. जो कि क्रू-9 मिशन से जुड़ा हुआ है. हालांकि अभी तक नासा किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी है
नासा के अधिकारियों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अभी भी थ्रस्टर डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन स्टारलाइनर या बोइंग के प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स का उपयोग करने के बारे में निर्णय अभी भी लंबित है. नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर केन बोवर्साक्स ने कहा, "हम उस बिंदु पर पहुंच रहे हैं जहां अगस्त के आखिरी सप्ताह में हमें वास्तव में निर्णय लेना है."
फरवरी 2025 में होगी वापसी
यदि स्टारलाइनर का उपयोग न करने का निर्णय लिया जाता है, तो एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स, 24 सितंबर को आईएसएस के लिए अपने निर्धारित क्रू-9 मिशन को सामान्य चार के बजाय केवल दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च कर सकती है. ऐसे में क्रू ड्रैगन कैप्सूल फरवरी 2025 में विल्मोर और विलियम्स के साथ पृथ्वी पर वापस आ सकेगा. ऐसे होने से बोइंग को काफी बड़ा झटका लग सकता है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts