Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: सांसदों के वेतन और भत्ते में 24 प्रतिशत की वृद्धि, पेंशन भी बढ़ी, जानिए सांसदों को मिलने वाली सुख-सुविधाओं के बारे में

Admin / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 213

Share:
नई दिल्ली/ केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि को अधिसूचित कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी और इसे मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर तय किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, न केवल सांसदों के वेतन में वृद्धि की गई है, बल्कि बैठकों में भाग लेने पर मिलने वाले दैनिक भत्ते, पूर्व सांसदों की पेंशन, और अतिरिक्त सेवा वर्षों के लिए दी जाने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। नए वेतन और भत्ते इस प्रकार हैं: सांसदों का मासिक वेतन पहले: ₹1,00,000 प्रति माह अब: ₹1,24,000 प्रति माह   दैनिक भत्ता (संसद सत्र के दौरान बैठकों में भाग लेने पर) पहले: ₹2,000 प्रति दिन अब: ₹2,500 प्रति दिन   पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन पहले: ₹25,000 प्रति माह अब: ₹31,000 प्रति माह अतिरिक्त पेंशन (प्रतिवर्ष एक कार्यकाल के बाद) पहले: ₹2,000 प्रति माह अब: ₹2,500 प्रति माह   टिकाऊ फर्नीचर (एक कार्यकाल) पहले: ₹ 80 हजार प्रति माह अब: ₹1 लाख प्रति माह   गैरटिकाऊ फर्नीचर (एक कार्यकाल) पहले: ₹ 20 हजार प्रति माह अब: ₹ 25 हजार प्रति माह सरकार ने यह बढ़ोतरी सांसद वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम के तहत आयकर अधिनियम, 1961 में निर्दिष्ट मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर अधिसूचित की है। इस सब में अहम बात यह है कि, सासंदों की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगता है। बढ़ोत्तरी में सांसदों के दैनिक भत्ते और कार्यालय खर्च को भी शामिल किया गया है। सांसदों के कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सहायक के लिए 40 हजार की जगह 50 हजार रुपये प्रतिमाह तो स्टेशनरी के लिए 20 हजार की जगह 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। सासंद को मिलने वाली सुख-सुविधाएं सासंदों को वेतन के अलावा कई तरह की अन्य सुख-सुविधाएं भी मिलती हैं। जिनमें कई सुविधाएं उनके परिवार के लोगों के लिए भी होती हैं। इसमें पत्नी के लिए कई फ्री हवाई सफर,असीमित ट्रेन का सफर जैसी सुविधाएं शामिल होते हैं। एक सांसद को 50 हजार यूनिट फ्री बिजली, 1 लाख 70 हजार फ्री कॉल्स, 40 लाख लीटर पानी, रहने के लिए सरकारी बंगला शामिल होता है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts