Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण

Admin / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 223

Share:

छत्तीसगढ़ : ट्रांसफॉर्मर स्टोर में भीषण आग, 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, 30 लाख का नुकसान

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफार्मर जल गए. आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए. बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है. मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगी. आग लगते ही आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर 5 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची. आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी दूर से धुआं दिखाई दे रहा है. धुंए की वजह से लोगों को हुई परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक गजानंद पुरम कॉलोनी के पीछे से धुआं निकलने लगा. पहले तो लगा कि किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी है, लेकिन धीरे-धीरे आग भयावह होती चली गई. आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. आसपास रहने वाले लोग पहले तो आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ गई थीं कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया. 2023 में भी ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग लग गई थी. फील्ड से लाकर रखे गए खराब ट्रांसफॉर्मर जले मामले में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि जैसे हमारी टीम को जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. आग बुझाने की कोशिश जारी है. फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखे हुए थे. भीषण आग एक ट्रांसफॉर्मर से दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंची है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts