Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: अवैध रिश्तों का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है, किराए के मकान में मिली खून से सनी लाश

Admin / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 220

Share:

छत्तीसगढ़ में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थतियों में मिलने से हड़कंप मच गया. डेड बॉडी उस मकान से मिली जहां वो किराया देकर रह रही थी. बताया जा रहा है कि महिला पति को छोड़कर यहां किराए के मकान में रह रही थी. उसके घर पर गैर मर्द का आना जाना था, जो कि उसका बॉयफ्रेंड था. अब वो भी लापता है.

अवैध रिश्तों का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा से सामने आया है. यहां एक महिला ने बॉयफ्रेंड की खातिर पति को छोड़ दिया. फिर किराए का मकान लेकर अकेले रहने लगी. उसका बॉयफ्रेंड उससे मिलने रोज वहां आता था. लेकिन अब महिला की खून से सनी लाश मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. यहां दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की पहचान लता बाई के रूप में हुई है. वह एतमानगर डूमरमुडा की रहने वाली थी. पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है. जानकारी के मुताबिक, लता किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी. वह पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी.

पति को छोड़ किसी और के साथ भागी

लता कुछ महीने पहले अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी और उसके संपर्क में रहती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता का किसी से विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी. सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया.

ईंटों पर मिले खून के निशान

पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है. जिसे लता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, वो भी फरार है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है. परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts