Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकारी शिक्षक बर्खास्त, 34 साल बाद फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

कुख्यात अपराधी रिया सिन्हा होटवार से चाईबासा जेल शिफ्ट, चेकिंग में मोबाइल, 4 टूटे सिम और चार्जर भी बरामद

“मैं पढ़ना चाहती हूँ…” 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को दी 20 साल की सजा, पढ़ाई के लिए दिलवाए 4 लाख

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया के भाई को एडवोकेट आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का कानूनी नोटिस, लगाया था धमकाने का आरोप

तीस्ता के बहाने चिकन-नेक के पास पहुंचा चीन, भारत की चिंताओं पर ड्रैगन ने दिया जवाब

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: महिला ने खुद को बताया मुख्य सचिव का करीबी, फिर 7 लोगों को लगाया लाखों का चूना

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 5

Share:

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से पहचान बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का काम करती थी। आरोपी महिला ने अब तक 7 लोगों से लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कृषि विभाग और अस्पताल में नौकरी का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला लता धीवर (उम्र 36 वर्ष), पति आकाश धीवर, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ने पीड़ितों को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से पहचान होने का झांसा दिया था। उसने किसी को कृषि विभाग तो किसी को जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का वादा किया था। हाल ही में तीन पीड़ितों से उसने नौकरी के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये ठगे थे। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की।

25 लाख से ज्यादा की ठगी कर ट्रांसफर किए पैसे

पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला लता धीवर अब तक कुल 7 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और उनसे कुल 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर चुकी है। आरोपी महिला ने ठगी की इस पूरी रकम को खुद के पास न रखकर अपने एक साथी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। पुलिस अब उस बैंक खाते और महिला के मददगार साथी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई और ज्यूडिशियल रिमांड

पीड़ितों की लिखित शिकायत पर बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts