Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: इधर पुष्पा 2 ने कमाए 900 करोड़, उधर टॉकीज से 1 लाख 17 हजार लूट ले गए चोर, फिल्म की कमाई देखकर बनाया था रॉबरी का प्लान

Admin / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 308

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. पुष्पा 2 ने सोमवार का लिटमस टेस्ट अच्छे नंबरों से पास कर लिया है. 9 दिसंबर को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की. केवल पांच दिनों में पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

1000 करोड़ की तरफ बढ़ रही पुष्पा 2

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है. सोमवार का दिन किसी भी बड़े बजट की फिल्म के लिए बेहद खास होता है क्योंकि एक शानदार वीकेंड के बाद कलेक्शन में गिरावट आने लगती है लेकिन पुष्पा का क्रेज फैंस में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.

केवल हिंदी वर्जन ने कमा डाले 46 करोड़ रुपये

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, पुष्पा के तेलुगु वर्जन ने 9 दिसंबर को भारत में 14 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 46 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तमिलनाडु में फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. केवल भारत में पुष्पा 2 का पांच दिनों का कुल कलेक्शन 593.1 करोड़ रुपये हो गया है.

पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की थी. इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 (प्रीमियर शो को मिलाकर) करोड़ रुपए रहा.

Pushpa

डे वाइज फिल्म का कलेक्शन

पहला दिन: 164. 25 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 93.8 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 119. 25 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 141.5 करोड़ रुपये

पांचवे दिन: 64.1 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 की कमाई पर लुटेरों ने साफ किया हाथ

इधर पुष्पा 2 कमाई के मामले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है उधर छत्तीसगढ़ के भिलाई में मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में 1 लाख 17 हजार की लूट हो गई है. छुट्टी का दिन होने की वजह से मुक्ता मल्टीप्लेक्स के सभी शोज हाउस फुल रहे. इससे थिएटर मालिक की बंपर कमाई हुई. ऐसे में पुष्पा 2  की कमाई देखकर लुटेरों ने मल्टीप्लेक्स लूटने की प्लानिंग की. चोर दबे पांव रात में टॉकीज के अंदर घुसे और गार्ड को बंधक बनाकर ऑफिस से पूरा कैश उड़ा लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से सभी थिएटर मालिक डरे हुए हैं.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts