Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

मनोरंजन : हवा में राहा, खिलखिलाती आलिया और बेटी को थामते रणबीर कपूर, 2026 की पहली तस्वीर है इतनी क्यूट

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 179

Share:

आलिया भट्ट ने नए साल पर अपने परिवार के साथ की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ समंदर किनारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस राहा एंड फैमिली की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

Raha Cute Photo: हवा में राहा, खिलखिलाती आलिया और बेटी को थामते रणबीर कपूर, 2026 की पहली तस्वीर है इतनी क्यूट

आलिया भट्ट ने नए साल यानी साल 2026 में सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। उनकी ये तस्वीर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की है और इसमें आलिया के अलावा, एक्टर और उनके पति रणबीर कपूर और बेटी राहा भी नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये तस्वीर वायरल हो गई है। कुछ ही घंटों में तस्वीर पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और हज़ारों फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं। 

तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, “और आगे बढ़ो मेरी प्यारी (बेटी)…2026 मुबारक हो,” ये तस्वीर समंदर किनारे की है।  तस्वीर में रणबीर और आलिया बेटी राहा के साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यू ईयर से पहले ही रणबीर और आलिया बेटी के साथ वेकेशन पर विदेश निकल गए थे। अब वहां की पहली तस्वीर आलिया ने अपने करोड़ों फैंस के साथ शेयर की है। 

प्यारी तस्वीर पर फैंस हारे दिल

तस्वीर में रणबीर कपूर राहा को हवा में उछालते दिखाई दे रहे हैं। नहीं आलिया भी उनके साथ खड़ी हैं। हालांकि तस्वीर जिस तरह से क्लिक की गई है, उसकी वजह से किसी का भी चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। एक फैन ने इस तस्वीर को देखने के बाद कमेंट किया, “राहा की फैमिली बहुत क्यूट है,” एक अन्य फैन ने लिखा, “दिल भर आया, कितना खूबसूरत फ्रेम है,” तस्वीर पर राहा की नानी यानी आलिया की मां सोनी राजदान और सबा पटौदी ने हार्ट इमोजी कमेंट की है।  आलिया की पोस्ट को लाइक करने वालों में तृप्ति डिमरी, ओरी, समांथा रुथ प्रभु और संदीप रेड्डी वांगा जैसे सेलिब्रिटीज़ भी शामिल हैं। 

आलिया और रणबीर का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म अल्फा में बिज़ी हैं। ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें आलिया के अलावा शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम रोल में नज़र आएंगे। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी नज़र आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विकी कौशल भी हैं। वहीं रणबीर की आने वाली फिल्मों में लव एंड वॉर के अलावा रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2 है, इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज़ होगा। 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts