Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : Sanjay Mishra और Neena Gupta की Vadh 2 का ट्रेलर रिलीज, गहराया हत्या का रहस्य …

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 186

Share:

एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ (Vadh) के सीक्वल यानी ‘वध 2’ (Vadh 2) के मेकर्स ने ट्रेलर शेयर कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर कर दिया है।

बता दें कि फिल्म ‘वध 2’ (Vadh 2) के ट्रेलर में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) को एक जेल गार्ड शंभूनाथ के रोल में देखा जा सकता हैं। वह जेल की एक कैदी मंजू सिंह (नीना गुप्ता) के करीब आते हैं। दोनों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता बनता है। लेकिन इसी बीच जेल में कैदी गायब हो जाता है। वह कैदी कहां गया? उसके गायब होने से संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों का क्या कनेक्शन है, यही पूरी फिल्म की कहानी है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘वध 2’ (Vadh 2) का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं। और इस फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। वहीं, फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) के अलावा कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts