Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: अगस्त के पहले हफ्ते से मचने वाला है बॉक्स ऑफिस पर गदर, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, पांच तो एक ही दिन में होंगी रिलीज

Admin / Wed, Jul 31, 2024 / Post views : 232

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
अगस्त के महीने में ढेर सारी छुट्टियां पड़ने वाली हैं और छुट्टियों में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मूवी इंजॉय करना चाहते हैं, तो बड़े पर्दे पर जाकर यह मूवी देख सकते हैं.
नई दिल्ली: हर हफ्ते शुक्रवार के दिन बड़े पर्दे पर कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है और इसे देखने के लिए दर्शकों की लंबी लाइन भी लगती है. पिछले कुछ समय से कल्की 2898 एडी का जादू बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है. इस बीच बैड न्यूज और हॉलीवुड मूवी डेडपूल एंड वूल्वरिन भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और अब अगस्त के महीने में शुरुआती 15 दिन में ही एक से बढ़कर एक मूवी रिलीज होने वाली है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू की औरों में कहां दम था से लेकर श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 तक बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन मूवीज की लिस्ट जो अगस्त के महीने में आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उलझ जाह्नवी कपूर स्टारर उलझ मूवी 2 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म एक वकील पर बेस्ड है, जिसमें जाह्नवी कपूर एक वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी. औरों में कहां दम था  अजय देवगन और तब्बू की 90's की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार है और दोनों अपनी दसवीं फिल्म औरों में कहां दम था के जरिए दोबारा कम बैक करने वाले हैं. ये फिल्म भी 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी ये फिल्में  वेदा  जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म को लेकर शानदार बज देखा जा रहा है. ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी, जिसमें जॉन अब्राहम एक सोल्जर के रूप में नजर आएंगे. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी. स्त्री-2 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 भी इस बार 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है, जिसकी टक्कर वेदा से होगी. इस फिल्म में इस बार सिर काटे का आतंक देखने को मिलेगा. खेल-खेल में  15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं. इस साल उनकी बड़े मियां छोटे मियां फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन वो खेल-खेल में एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे. डबल आईस्मार्ट  संजय दत्त और राम पोथिनेनी की फिल्म डबल आईस्मार्ट भी सोशल मीडिया पर बज बनाए हुए हैं. केजीएफ फिल्म के बाद संजय दत्त दोबारा किसी फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे और ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर 15 अगस्त के दिन ही रिलीज होगी. तंगलान  चियान विक्रम, पार्वती थिरूवोथु, मालविका मोहनन स्टारर साउथ फिल्म तंगलान भी 15 अगस्त के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. चियान विक्रम अपरिचित और पोन्नियिन सेल्वन फिल्म से खूब मशहूर हुए हैं.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts