Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

वेस्ट बंगाल :- कोलकत्ता न्यूज : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने बदली है रणनीति, अब अपनों पर भरोसा...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 114

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में की गई गलती से परहेज किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने चुनाव प्रचार और नतीजों से सबक लेते हुए कई बदलाव किए गए हैं।

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने अपनी रणनीति बदली है। पिछले विधानसभा चुनाव, चुनाव प्रचार और नतीजों से सबक लेते हुए कई बदलाव किए गए हैं। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि इसका असर दिखेगा। बीजेपी के एक नेता से अनौपचारिक बातचीत में ये पूछने पर कि इस बार सबसे बड़ा रणनीति बदलाव क्या है, उन्होंने कहा कि इस बार किराए के लोगों पर भरोसा नहीं।

बाहरी नहीं अपनों पर भरोसा

बीजेपी नेता के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में बाहरियों पर ज्यादा भरोसा किया गया था। तब चुनाव से ठीक पहले और चुनाव के दौरान बहुत सारे लोगों को टीएमसी से लिया गया था और बीजेपी जॉइन करने के साथ ही उन्हें उम्मीदवार भी बना दिया था। जिससे पार्टी के कार्यकर्ता नाराज भी थे और निराश भी। लंबे वक्त से पार्टी के साथ खड़े कार्यकर्ताओं को लगा था कि उनकी मेहनत की अनदेखी की गई है। इस बार पार्टी ने अपनों को ही टिकट दिया है। अब तक जितने भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है उसमें से एक भी ऐसा नहीं है जो हाल में ही पार्टी में आया हो, इस बार कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया गया है।

एकजुटता सबसे बड़ा मंत्र

बीजेपी नेता ने कहा कि ये चुनाव बीजेपी पूरी एकजुटता से लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी में अलग अलग नेताओं के अलग अलग सुर थे, जिसका पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ा था। इस बार सभी इस मामले में एकदम क्लियर हैं कि सबको मिलकर चुनाव लड़ना है। पहले जिन खेमों का जिक्र होता था वे खेमे अब एक हैं, सब मिलकर काम कर रहे हैं।

एंटी-इनकंबेंसी पर भरोसा

बीजेपी को टीएमसी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी पर भी भरोसा है। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि हम लोकल मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम अलग अलग विधानसभा में टीएमसी सरकार और वहां के टीएमसी विधायक और टीएमसी नेताओं के खिलाफ चार्जशीट लेकर आएंगे। इसमें बताएंगे कि किस विधानसभा में क्या दिक्कत है और इसके जिम्मेदार किस तरह टीएमसी के लोग हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts