ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 133
आगरा जिले के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूबी टावर में केस दर्ज हुआ था। रूबी टावर निवासी राजकुमार वर्मा का कहना है कि उनके पिता मदन गोपाल ने 21 अप्रैल 1999 को गांधीनगर निवासी विद्या देवी, ताराचंद और अन्य पर केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने वर्ष 2011 में ताराचंद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और फिर कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद ताराचंद ने अपने बेटे गिरीश चंद, नगला पदी निवासी घनश्याम दास उर्फ राजू टंडन और राजकुमार वर्मा उर्फ टीटू के साथ मिलकर साजिश रची।
आरोपियों ने तत्कालीन थाना प्रभारी न्यू आगरा और थाने के मुंशी से साठगांठ की थी। इसके बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ कोर्ट में खुद के मृत होने की रिपोर्ट भिजवाई। पिछले साल 5 नवंबर को वादी राजकुमार वर्मा गांधीनगर गए हुए थे। वहां ताराचंद स्कूटी पर घूमता दिखा। राजकुमार वर्मा ने ताराचंद की फोटो खींच ली। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
कोर्ट में आरोपी के जीवित होने के सबूत पेश किए गए थे। इसके आधार पर केस दर्ज करने का आदेश आया। इस मामले में संबंधित सबूत जुटाए जाएंगे। मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने में भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज होंगे। कार्रवाई होगी।
सैयद अली अब्बास, डीएसपी सिटी
ताराचंद ने वर्ष 2016 में अपने नाम से स्कूटी खरीदी थी। कोर्ट ने थाना न्यू आगरा को जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। इस साल 13 जनवरी को थाना न्यू आगरा प्रभारी ने ताराचंद के जीवित होने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने थाना न्यू आगरा को कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज किया। छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन