Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

राजस्थान :- अजमेर न्यूज : भजन संध्या में कव्वाली का 'तड़का' पड़ा भारी, अजमेर में जॉन अजमेरी को बीच में ही छोड़ना पड़ा मंच...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 119

Share:

अजमेर के शास्त्री नगर में आयोजित भजन संध्या रविवार रात विवादों में घिर गई। गायक जॉन अजमेरी की ओर से पिछले कार्यक्रम में कव्वाली गाने से नाराज हिंदू संगठनों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताया। हंगामा बढ़ता देख जॉन अजमेरी को बीच में ही मंच छोड़कर जाना पड़ा।

अजमेर: सूफी और भक्ति की सांझी विरासत के लिए मशहूर अजमेर में रविवार की रात उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब एक धार्मिक भजन संध्या विवादों के अखाड़े में तब्दील हो गई। शास्त्री नगर इलाके में आयोजित माता के जगराते में गायक जॉन अजमेरी की प्रस्तुति को लेकर हिंदू संगठनों ने ऐसा मोर्चा खोला कि गायक को बीच कार्यक्रम से ही उल्टे पांव लौटना पड़ा। भक्ति गीतों के बीच शुरू हुआ यह हंगामा देखते ही देखते शहर में चर्चा का विषय बन गया है।


अलवर गेट से शुरू हुई विवाद की 'चिंगारी'

दरअसल, इस पूरे विवाद की पटकथा एक दिन पहले ही लिख दी गई थी। बताया जा रहा है कि अलवर गेट क्षेत्र के नगरा में आयोजित एक अन्य जगराते में जॉन अजमेरी ने भजनों के साथ कव्वाली पेश कर दी थी। उस समय तो कार्यक्रम संपन्न हो गया, लेकिन कव्वाली की गूंज बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कान तक पहुंच गई। संगठनों का तर्क था कि शुद्ध सात्विक भजन संध्या में कव्वाली जैसी प्रस्तुति धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है।

शास्त्री नगर में 'आमने-सामने' आए संगठन और आयोजक

जैसे ही रविवार रात शास्त्री नगर में जॉन अजमेरी ने मंच संभाला, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहाँ पहुँच गए कार्यक्रम के बीच में ही कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते भजन संध्या का आध्यात्मिक माहौल नारों और बहसों में बदल गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों का साफ कहना था कि 'धार्मिक आयोजनों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

तनाव के बीच गायक का 'एग्जिट'

हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। स्थानीय लोगों और आयोजकों ने समझाइश की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी जॉन अजमेरी के मंच पर रहने के खिलाफ अड़े रहे। स्थिति को हाथ से निकलता देख और माहौल की गंभीरता को समझते हुए गायक जॉन अजमेरी ने बीच में ही माइक छोड़ा और मंच से उतरकर जाना ही मुनासिब समझा। उनके जाने के बाद ही हंगामा शांत हुआ और कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया जा सका।

सांस्कृतिक स्वतंत्रता बनाम धार्मिक परंपरा

इस घटना के बाद अजमेर की गलियों में नई बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं कि रक्षा बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे एक कलाकार की सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर हमला मान रहा है। जानकारों का कहना है कि अजमेर जैसे गंगा-जमुनी तहजीब वाले शहर में इस तरह की घटना सामाजिक सौहार्द के लिए एक चुनौती है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts