Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: छत्तीसगढ़: मंगेतर को मिलने बुलाया, हत्या कर दफनाई लाश; युवती और उसका प्रेमी साथ मरने की कर रहे थे तैयारी, गिरफ्तार

Admin / Fri, May 2, 2025 / Post views : 243

Share:
सरगुजा। जिले में एक युवती ने शादी के कुछ दिन पूर्व अपने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर युवक का शव दफना दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को निकालने के लिए खुदाई कराई और शव को बरामद किया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा (20) की शादी सीतापुर क्षेत्र के जजगा निवासी अमृत लकड़ा (25 साल) के साथ तय हुई थी । विवाह की रस्म 5 मई से शुरू होने वाली थी एवं विवाह 7 मई को तय किया गया था। इससे पहले पुष्पा केरकेट्टा की मंगेतर अमृत से बात होने लगी। पुष्पा ने शादी के पूर्व 26 अप्रैल को अमृत लकड़ा को घोघरा बारात में आने पर बुलाया। 26 अप्रैल से लापता था अमृत लकड़ा प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, दफनाया शव  अमृत लकड़ा 26 अप्रैल की रात बारात में शामिल होने घोघरा क्षेत्र में गया था। अमृत लकड़ा को पुष्पा केरकेट्टा ने मिलने के लिए बुलाया। वह उसे जंगल किनारे ले गई जहां प्रेमी बबलू ने कुल्हाड़ी से सीने, सिर एवं चेहरे में वार कर अमृत की हत्या कर दी। अमृत की मौत की तस्दीक के लिए आरोपियों ने उसका गला भी घोंटा। दोनों ने मिलकर अमृत के शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। मोबाइल लोकेशन से हुआ शक  अमृत लकड़ा के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना 28 अप्रैल को दी। पुलिस ने अमृत लकड़ा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि लापता होने के पूर्व उसकी पुष्पा केरकेट्टा के साथ बातचीत हुई है। उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन घोघरा में मिला। गड्ढे में दफन मिला युवक का शव कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने अमृत के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उसकी लंबी बातचीत एक युवक बबलू जहान टोप्पो (22) से होती रही है। कब्र खुदवाने पहुंची पुलिस प्रेमी-प्रेमिका ने कबूला गुनाह  पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी बुधवार को हिरासत में ले लिया और दोनों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अमृत लकड़ा की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम पुलिस उस स्थान पर भी पहुंच गई, जहां दोनों ने अमृत लकड़ा का शव दफन किया था। पुलिस ने कब्र की खुदाई के लिए दंडाधिकारी की अनुमति ले ली। गुरुवार सुबह थाना बतौली, सीतापुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला जा रहा है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी इस दौरान मौजूद है। साथ मरने की कर रहे थे तैयारी पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुष्पा केरकेट्टा एवं उसके प्रेमी बबलू के करीब जब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ तो दोनों सहम गए। दोनों ने साथ मरने की प्लानिंग भी कर ली थी, दोनों ने फांसी लगाने के लिए बाजार से रस्सी भी खरीदी थी। लेकिन वे ऐसा कुछ कर पाते, इसके पूर्व ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts